फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पौत्र के घूंसे से दादी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के चरदहा गांव में धार्मिक कार्य के दौरान पौत्र ने 95 वर्षीय दादी के मुंह पर घूंसा मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पौत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चरदहा गांव निवासी चुनबाद ने बताया कि मां बुधिया कोटार्य (95) सोमवार की रात घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक बेटे मनोज (27) को घर में पूजन के दौरान भैरमबाबा सवार हो गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में ही सो रही दादी की नींद खुली और वह चारपाई पर ही उठकर बैठ गई। इस दौरान मनोज ने उछलते कूदते दादी के मुंह पर जोरदार घूंसा मार दिया। इससे वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें