फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामघाट पर नवरात्र से भव्य महाआरती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी में आई भीषण बाढ़ से रामघाट की रौनक थम गई थी। करीब एक महीने से बंद मां मंदाकिनी की भव्य महाआरती नवरात्र की द्वितीया से फिर शुरू होगी। यह आरती बनारस की तर्ज पर भव्य स्वरूप में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

मां मंदाकिनी सेवा ट्रस्ट और आरती अर्चकों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाढ़ ने आरती स्थल की पूरी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था। 101 बत्तियों वाली 10 से अधिक आरती थाली, 10 से 12 साउंड सिस्टम और लकड़ी की चौकियां खराब हो गईं। ट्रस्ट को इसमें करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आरती के अर्चक हरि मिश्रा ने बताया कि नष्ट सामान दोबारा तैयार कराया जा रहा है। लाइट-साउंड सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। अभी रामघाट पर सांकेतिक एकल आरती ही हो रही है।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि रामघाट को सजाने-संवारने के लिए मास्टर प्लान तैयार हो रहा है। इसमें घाट के पत्थरों को चौड़ा करने और विशेष लाइटिंग सिस्टम लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें