फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में गूंजा बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए

Sun, 09 Jul 2017 11:30 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
manisha
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। गुरु पूर्णिमा का पर्व धर्मनगरी मेंपरम्परागत तरीके से मनाया गया। सुबह से ही मठमंदिरों में पहुंचे शिष्यों ने गुरु की पूजा की। जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल रही। भजन कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर पंचकोशी परिक्रमा लगाई।
रविवार को गुरुपूर्णिमा पर्व पर सुबह से ही मठमंदिरों में श्रद्धालु अपने गुरु के दर्शन करने के लिए पहुंच गए थे। गुरु की आरती व तिलक लगाकर पूजा किया। इसके बाद सामर्थ के अनुसार दान दिया। धर्मनगरी के प्रमुख द्वार के महंत मदन दास,अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा के महंत ओमकार दास, दीपक दास, भागवतपीठ के महंत नवलेश दीक्षित,भरतमंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, पंजाबी भगवान आश्रम के महंत राजकुमार दास, फलाहारी आश्रम के  रामप्यारे दास, रामानंद आश्रम के महंत बलराम दास, कबीर आश्रम के आनंददास जानकीकुंड के गोविंददास के चरण छू कर शिष्यों ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

-इनसेट
 भगवान श्रीराम गुुरु का लिया था आशीर्वाद
चित्रकूट। सदगुरु जानकीकंड ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विशद पी. मफ्तलाल गुरुदेव के वंदन के लिए मुम्बई से आकर रघुवीर मंदिर में गुरुदेव के चरण पादुकाओं की पूजा अर्चना कर उनका वंदन किया। इसके बाद विशद भाई द्वारा सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की वार्षिक विवरण पत्रिका का विमोचन किया गया। भागवत पीठ के नवलेश दीक्षित, भरतमंदिर  के महंत दिव्य जीवन दास व निर्माही अखाड़ा के महंत ओमवार दास ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के दिन वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसी कारण गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।

ग्रामीण क्षेत्रों मेें बनाया गुरुपूर्णिमा पर्व
चित्रकूट। जिले के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया। जिसमें  मानिकपुर, राजापुर, भरतकूप, शिवरामपुर, मऊ क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में भी गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया गया।

आदर्शों का पालन करना ही सच्ची गुरुपूर्णिमा
चित्रकूट। युवा भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरौंध में युवा भारत स्वाभिमन ने गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया। जिसमें जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि आदर्शों का पालन करना ही सच्ची गुरु पूर्णिमा है। इस मौके पर अमित शिवहरे, हेमंत सिंह,पवन प्रजापति, डॉ. राजेश, आदि मौजूद रहे।

भगवाध्वज को ही संघ ने स्वीकारा
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर के शंकर बाजार के को आपरेटिव के मैदान में गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया। मुख्य विभाग संघ चालक कुंवर भालेंदु कुमार सिंह ने ध्वज पूजा की। बताया गया कि बलिदान और ऊर्जा के प्रतीक भगवाध्वज को ही संघ के कार्यकर्ता अपना गुरु मानते हैं।
विज्ञापन


योग शिविर लगाया गया
चित्रकूट। गुरुपूर्णिमा पर्व पर शहर के शंकर बाजार में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत ने मंडूकासन की जानकारी दी। जिसमें बीएसए आनन्द शर्मा  ने भी परिवार सहित योग की शिक्षा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें