फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को करारा जवाब दे सरकारः प्रहलाद मोदी

Sat, 16 Feb 2019 11:30 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव पाक को करारा जवाब दे सरकारः प्रहलाद मोदी
विज्ञापन
brother - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने धर्मनगरी के मंदिरों में माथा टेका। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को बढ़ावा देता है इसके खिलाफ कड़ा कदम उठाकर सरकार करारा सबक सिखाए। पुलवामा की घटना हृदय विदारक है। शहीदों के परिजनों को जितना कष्ट है उतना ही कष्ट उन्हें भी हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ अचानक धर्मनगरी पहुंचे प्रधानमंत्री के भाई को देख सुरक्षाकर्मी भी हतप्रद रह गए। पहले तो लोग उन्हें प्रधानमंत्री का हमशक्ल मानते रहे लेकिन बाद में पता चला कि वह उनके भाई हैं। शाम को उन्होंने सतीअनुसुईया, गुप्तगोदावरी, स्फटिक शिला, हनुमानधारा व जानकीकुंड के दर्शन करने के बाद कामतानाथ प्रमुख द्वार पहुंचे। मंदिर में माथा टेका फिर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को याद कर आंखें नम हो जाती हैं। शहीद के परिजनों को जो कष्ट हो रहा है वही कष्ट उन्हें भी हो रहा है। आतंकवादियों की पनाहगार बने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। जिससे पाकिस्तान को भी आतंकियों से मुक्त कराया जा सके। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें