कलक्ट्रेट समेत अन्य कार्यालयों के कार्मिकों के बैंक खाते वेतन खाते में बदले जाएंगे। डीएम की पहल पर यह कदम कर्मचारियों के हितों की रक्षा और वेतन भुगतान प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा सोनपुर के शाखा प्रबंधक को निर्देश दिए कि वे कलक्ट्रेट कार्यालय और उससे संबद्ध अन्य कार्यालयों के राजकीय कार्मिकों के बैंक खाते एसबीआई सोनपुर में संचालित हैं। इन खातों में कार्मिकों का वेतन प्रतिमाह भेजा जाता है। पर यह संज्ञान में आया है कि उक्त कार्यालयों के कर्मचारियों के खातों को वेतन खाते के रूप में संचालित न कर सामान्य बचत खाते के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह स्थिति कर्मचारी हित में उचित नहीं मानी जा रही है, क्योंकि वेतन खातों के अपने विशिष्ट लाभ और सुविधाएं होती हैं। यह सामान्य बचत खातों में उपलब्ध नहीं होतीं। इसलिए इनके खातों को वेतन खाते के रूप में परिवर्तित किया जाए। ये कार्य हर हाल में सात दिन में पूरा कर लिया जाए।