एेंचवारा के गोशाला में संस्कृत के छात्रों से बातचीत करते गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता व डीएम शिवाकांत द्विवेदी।
- फोटो : amarujala
चित्रकूट। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में गोशाला संचालकाें व अधिकारियों की बैठक ली।
शुक्रवार को बैठक में उन्होंने कहा कि अन्ना प्रथा से किसानों को राहत देने लिए मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के सभी जिले में एक हजार गायों की क्षमता वाली गोशाला और गांव स्तर पर पशु आश्रय गृह बनाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा प्रत्येक गांव में एक एक चारागाह बनाए जाए जिसमें पानी की भी व्यवस्था हो। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, उप निदेशक पशु एके सिंह मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी अविनाश चंद्र सचान, श्याम डेरी के प्रबंधक योगेश जैन व पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।