स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान एक्शन में बल्लेबाज व गेंदबाज।
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष चैलेंज कप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को गोरखपुर और चंदौली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गोरखपुर ने दस विकेट से चंदौली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दोनों टीमों के बीच बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने टॉस कराया।
चंदौली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद धीमी शुरुआत की। पहले 11 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बनाए। इसके बाद तेज बल्लेबाजी के प्रयास मेें पूरी टीम 9 विकेट खोकर 59 रन पर आल आउट हो गई। बनाए।
गोरखपुर की ओर से सुप्रिया और अनीता ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर टीम के खिलाड़ियों ने सात ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए 60 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुप्रिया को वुमैन आफ द मैच का घोषित किया गया। इस मौके पर रविशंकर अतरौलिया, राहुल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, गोलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।