फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरागाड़ा पहाड़ के जंगल में दो दिनों से भीषण आग लगी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत घुरेटनपुर गांव के पास स्थित गोरागाड़ा पहाड़ में जंगल में दो दिन से आग लगी हुई है। जीवजंतु जान बचाने के लिए जंगल से बाहर भाग रहे हैं। आग से औषधीय व वनस्पति पौधों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र में जंगल का बड़ा क्षेत्र है जो विध्यांचल की पहाड़ी से मिलता है। यह बांदा के कालिंजर के जंगल से भी जुड़ा है। इस जंगल के आसपास घुरेटनपुर, रसिन, मानकपुर, भरतपुर जैसे सैकड़ों गांव बसे है। धधकती आग का बस्तियों तक पहुंचने का खतरा भी दिखने लगा है। घुरेटनपुर गांव के रामसेवक, सुरेश सिंह, महेश आदि ने बताया कि दो दिनों से जंगल में आग लगी है। कोई अधिकारी देखने तक नहीं पहुंचा। वही मानिकपुर क्षेत्र के ओहन व बरगढ़ क्षेत्र में कुछ स्थानों पर आग झुलस रही है।
ट्रांसफार्मर में लगी आग
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत कंठीपुर गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर में सोमवार को आग लग गई। आसपास खलिहान होने से ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें