फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो दुकानों सेंध लगाकर तीन लाख का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। कस्बे की दो दुकानों में शुक्रवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। तीसरी दुकान में सेंध लगाते समय लोगों की आहट मिलने पर चोर भाग गए। दुकानदारों ने बताया कि लगभग तीन लाख का माल और नकदी चोरी हुई है। सरैंया कस्बे के राजापुर तिराहे पर स्थित चौबे मार्केट में सरैंया निवासी राघवेंद्र उर्फ मोनू अग्रहरि मोबाइल की दुकान है। शनिवार की सुबह दुकान खोला तो दो लाख रुपये के मोबाइल और गल्ले में रखे दस हजार रुपये नहीं थे। चोर सेंध लगाकर सामान और नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन

सरैंया निवासी राहुल ने बताया कि उसकी रेडीमेड कपड़े की दुकान से 80 हजार के कपड़े व दस हजार रुपये चोर सेंध लगाकर उठा ले गए। इसके अलावा एक बीज की दुकान में चोरी की कोशिश की। सेंध लगाकर कई पत्थर चोरों ने हटा दिए थे, लेकिन लोगों की आहट मिलने पर चोरी नहीं कर सके। मोबाइल दुकानदार राघवेंद्र का कहना कि सीसीटीवी में चोरी की घटना के कुछ फुटेज मिले हैं। चौकी प्रभारी चंद्रमणि पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें