चित्रकूट। चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवर व नगदी समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर दी है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रेहुटा के मजरा ठीकापुरवा निवासी दयाशंकर ने बताया कि उसका परिवार शादी समारोह के निमंत्रण में परिवार सहित गया था। घर में वृद्ध बाबा एवं दादी ही मौजूद थे। गुरुवार की रात चोर मुख्य दरवाजा से अंदर घुस गए। कई कमरों में लगे ताले तोड़ दिए। दया शंकर के मुताबिक चोर दो लाख व आभूषण ले गए थे। उनके साथ चार तोले के सोने के जेवरात, एक किलो चांदी के आभूषण एवं अति आवश्यक कागजात, अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए। पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी है।