चित्रकूट। हमीरपुर के एक गांव में बीए की छात्रा द्वारा मानसिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी करने के मामले में मुख्यालय में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को देकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
शुक्रवार को राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीबी सिंह व जिलाध्यक्ष देवीदयाल राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। हमीरपुर में छात्रा की मौत मामले में स्थानीय पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाये और कहा कि अन्य कई प्रमुख आरोपी हैं जिन्हें पुलिस जानबूझकर नहीं पकड़ रही है। सीबीआई जांच के साथ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इस मौके पर भइयालाल, दिनेश कुमार, बालकृष्ण, विजय, हजारीलाल व दिनेश आदि मौजूद रहे।