गोंदिया एक्सप्रेस के एसी कोच से लैपटॉप चोरी होने पर ट्रेन जंक्शन पर लगभग दो घंटे तक खड़ी रही। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए यात्री की जिद पर ट्रेन रोकी गई। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी रवि कुमार अपने साथियों के साथ गोंदिया से गांव जा रहा था।
जीआपी मानिकपुर इंचार्ज जेपी सिंह ने बताया कि सतना-कटनी के बीच यात्री का लैपटॉप चोरी हो गया। एसी बोगी में मौजूद टीटी ने यात्री की शिकायत दर्ज नहीं की और सतना में भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो यात्री व उसके साथियों ने सोमवार की दोपहर को लगभग दो घंटे तक जंक्शन में ट्रेन को रोके रखा। आखिरकार रिपोर्ट लिखने के बाद ट्रेन रवाना हुई।