फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 15 तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जिन परिवारों के एक भी सदस्य का गोल्डन कार्ड नहीं बना है, उनके गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अभियान में अब तक 7306 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा जीरो गोल्डन कार्ड वाले परिवारों के कार्ड बनाने के लिए 15 से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जिसेे अब 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। बताया कि 15 दिसंबर से तीन जनवरी 2021 तक 7306 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि अभियान में सभी आशा कार्यकर्ता, एएनएम व आंगनबाड़ी अपने क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार के किसी एक सदस्य का गांव में लगने वाले कैंप में गोल्डन कार्ड बनवा रही हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरपी जायसवाल ने बताया कि अभियान के दौरान बनाए गए गोल्डन कार्ड के लिए संबंधित आशा को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। गोल्डन कार्ड विहीन परिवार में एक सदस्य का कार्ड बनवाने पर आशा को पांच रुपये प्रति परिवार की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
गोल्डन कार्ड विहीन परिवार में एक से अधिक सदस्यों के कार्ड बनवाने पर आशा को 10 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम मैनेजर अवधेश कुमार और डिस्ट्रिक्ट ग्रीवांस मैनेजर दीपक गौतम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के 39282 पात्र परिवारों के कार्ड अभियान में बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें