बांदा। ताला बंद मकान से चोरों ने 15 तोला सोने के जेवर व 55 हजार रुपये पार कर दिए। घर में रखे मकान व बैंक के कागज भी ले गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अर्दली बाजार कटरा मोहल्ला निवासी सिमरन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 अक्टूबर को उसके मामा का निधन हो गया था। जिस पर पूरा परिवार रायपुर चला गया था। वहां से लौटने के बाद घर का ताला तोड़कर नगद 55 हजार रुपये व सोने के जेवर पार कर दिए। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।