बबेरू। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मियां बरौली के आठ बच्चों का चयन हुआ है। प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालयों के शिक्षकों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय मियां बरौली के छात्र नरेंद्र कोटार्य, यशवीर पटेल, शिवानी यादव, रजनी यादव,अवंतिका यादव, सत्यम यादव, स्वतंत्र पटेल, शिवकुमार पटेल का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ है। विद्यालय के सहायक अध्यापक दिलीप सिंह पटेल इन बच्चों को विद्यालय समय के बाद नियमित पढ़ा रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मियां बरौली पहुंच कर बच्चों से सवाल पूछे। बच्चों को प्रेरणादायक संदेश दिया। बच्चों व शिक्षक भूपेंद्र, दिलीप सिंह पटेल सहित सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान उमेश कुमार ,मिट्ठू लाल प्रजापति, कन्हैया, कुशल पाल,हर्ष कुमार व कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)