चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर उमरे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी को समस्याओं की जानकारी देते स?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) इलाहाबाद के महाप्रबंधक ने चित्रकूट धाम स्टेशन का शुक्रवार को सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगीं। वीआईपी लॉज भी बनाया जाएगा। साथ ही तीर्थ स्थलों व पर्यटक स्थानों से जोड़ने के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगीं।
शुकवार को उमरे इलाहाबाद महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने सबसे पहले ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया इसके बाद सूचना के लिए लगे बोर्ड देखे, प्रतिक्षालय और कॉलोनी का निरिक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय से करवा कर स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाए। इस मौके पर उत्तर मध्य रेलवे झांसी के डीआरएम संदीप माथुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।