फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज व बीमा के लिए किसान दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कृषि भवन के सभागार में बुधवार को खरीफ फसल व फसल बीमा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें फसलों के उत्पादन, बीजों का वितरण व फसल बीमा को लेकर विशेषज्ञों ने चर्चा की।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक टीपी शाही ने कहा कि किसान खरीफ की फसल की तैयारी शुरू कर दें। बीज सेंटरों से बीज लेकर खेतों तक पहुंचे। जिन फसलों की बुआई करें उनका यदि बीमा कराना हो तो समय से पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराकर बैंक तक सूचना पहुंचायें। जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे ने बताया कि जनसेवा केंद्रों को भी बीमा कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इसका लाभ किसान उठायें। विषय वस्तु कृषि विशेषज्ञ सुनील कुमार ने बताया कि बीज केंद्रों पर राजकीय कृषि बीज भंडार अनुदान पर बीज दे रहे हैं। इस मौके पर सौरभ श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, प्रदीप शुक्ला, जयराम, बृजकिशोर, कृष्णमोहन तिवारी, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें