फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो गैस प्लांट की बिजली विद्यालय को दें : डीएम

Tue, 09 Jan 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम ने कसहाई गांव की गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बायो गैस प्लांट से पैदा होने वाली बिजली को विद्यालय में उपयोग करने के लिए कहा। गोवंशों का सही रख रखाव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम अभिषेक आनंद ने सीडीओ अमृतपाल कौर के साथ बायो गैस आधारित संयंत्र प्लांट का निरीक्षण किया। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि प्लांट से 45 घन मीटर बिजली उत्पन्न होती है और अपशिष्ट से खाद का प्रयोग किया जाता है। डीएम ने कहा कि इस बिजली का प्रयोग विद्यालय व स्थानीय लोगों को देने के लिए संपर्क करें। इसके बाद गोशाला का निरीक्षण किया।
गोशाला में बने स्टोरेज का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि गोवंशों को भूसा व पराली के अलावा कुछ हरा चारा खली व चोकर भी दें। ग्राम सचिव से कहा कि सभी गोवंशों को टैग लगाएं। इस मौके पर बीडीओ आस्था पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन प्रभात द्विवेदी व सचिव रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें