भाजपा सांसद के आरोपों से नाराज निवर्तमान जिला
पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल में कोई भ्रष्टाचार
नहीं हुआ। जनता उनके कार्यों की समीक्षा कर ही उन्हें दुबारा जिताया। सांसद
अपनी निधि वितरण में हो रहे भ्रष्टाचार पर चुप हैं। इसका हिसाब जनता मांग
रही है।
मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को निवर्तमान जिला
पंचायत अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने
कसहाई वार्ड में अपनी बहू एकता को जिताने में कई बार आचार संहिता का
उल्लघंन किया।
भाजपा सांसद ने रेवड़ी की तरह निधि बांटी है। उसका हिसाब
नहीं दे रहे। डेढ वर्ष के अंदर सांसद ने निधि का जमकर दुरपयोग किया।
इसके
विपरीत जनता ने उनके कामों की तारीफ की है। जिसकी वजह से दोबारा जीते और
उनकी पत्नी को भी जीत मिली। यह जीत समाजवादी पार्टी की जीत है।
अब उनकी
पत्नी को भी अध्यक्ष बना दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव,
गौरीशंकर मिश्र, पंकज यादव, नरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ पांडेय, अनुज यादव,
रज्जन यादव, विद्यासागर यादव, फराज खांन, अरशद खान व सत्यनारायण पटेल आदि
मौजूद रहे।