फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शादी से इन्कार पर प्रेमिका ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत का अंत हो गया। शादी से इन्कार सुनकर प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। मामला मऊ थाना क्षेत्र के कनभय परदवां गांव का है।
विज्ञापन

गांव की पूजा और मनोज के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत से प्रेम हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। पूजा के पिता बबली ने बताया कि बेटी की खुशी के लिए वह रिश्ते की बात करने मनोज के पिता जगन्नाथ के पास गए, लेकिन लड़के के पिता ने साफ कर दिया कि यह शादी कभी नहीं हो सकती। मनोज ने भी शादी से इन्कार कर दिया।
जब यह बात पूजा को पता चली, तो वह टूट गई। सात नवंबर को उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजन को हुई तो सूचना पर थाना मऊ पुलिस को पुलिस को सूचना दी। सोमवार को परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमी मनोज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें