जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटी बुखार से पीड़ित वृद्धा।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में डेंगू से पीड़ित एक और युवती को इलाहाबाद रेफर किया गया है जबकि दस लोगों को डायरिया-बुखार पीड़ितोें को भर्ती कराया गया। सोमवार को परसौंजा निवासी नीतू द्विवेदी को परिजनों ने तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ब्लड टेस्ट कराया गया तो उसमें प्लेटलेट्स बेहद कम मिली।
जिस पर डा. ऋषि कुमार ने डेंगू की संभावना पर उसे इलाहाबाद रेफर किया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में सिद्धपुर की रमियादेवी को तेज बुखार होने पर हालत बिगड़ी। जिस पर डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
इसके अलावा सिकरौं की नेहा, रैपुरा की आशीष कुमार व सावित्रीदेवी, कर्वी की जानकी देवी, एसडीएम कालोनी की वर्षा देवी,कर्वी माफी की तिजियादेवी,सिद्धपुर के कमलेश कुमार, भैरों पागा की गुडियादेवी व पहाडी की सहोद्रा देवी को डायरिया-बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया।