चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ युवक ने छेड़खानी की। उसके पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को वह रिश्तेदारी में निमंत्रण पर गया था। घर पर बेटी थी। रात करीब 10 बजे बउरा आया और बेटी को आवाज देकर घर के बाहर बुलाया। तभी आरोपी ने जमीन में पटक दिया और मुंह में कपड़ा ठूस दिया। बेटी ने किसी तरह आरोपी को धक्का देकर गिराया और शोर मचाया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी युवती के परिवार का ही सदस्य है।