चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के अहिरा मगरहाई गांव में किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अहिरा मगरहाई निवासी लवकुश वर्मा ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री साधना ने गुरुवार की शाम घर के अंदर बने शौचालय में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब मां ने देखा तो शव लटका था। उसने इसकी जानकारी पति को दी। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने शुक्रवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि साधना कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई की थी। तीन साल से उसकी पढ़ाई बंद कर चुकी थी। छह बहन व दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। मां जयलली व बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। उन्होंने बताया कि घर में किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ और यह हादसा हो गया।