फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सौ मीटर दौड़ में गिरजेश व तनु ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में रामनगर ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता गोस्वामी इंटर कॉलेज छीबो में हुई। प्रबंधक संतोष कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य शिव शंकर चौधरी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में अतिथियों ने सौ मीटर सब जूनियर वर्ग दौड़ को हरी झंडी दिखाई। जिसमें गिरजेश प्रथम, बालिका में तनु देवी प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में प्रदीप, बालिका में पूजा देवी, सीनियर में विद्या सागर, बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रथम रहे। लंबीकूद सब जूनियर में खुशबू प्रथम आइ्र। वॉलीबॉल ने रामनगर ने बाजी मारी। कबड्डी बालिका वर्ग में छीबो की टीम अव्वल रही। दुर्गेश कुमार ऊंची कूद, डिस्कस, गोला में विजेता रहे। बैडमिंटन, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल में छीबो का दबदबा रहा। कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। निर्णायकों मे महेश यादव, यादवेंद्र, दिनेश, दुर्गाशरन, पवन, चंद्रभान व व्यायाम शिक्षक संजय यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पहाड़ी उदयभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें