जिले के लोगों का लंबे समय से इंतजार नए साल में खत्म हो जाएगा। 2015 में जिले के लोगों को अंतर्राज्यीय बस अड्डा मिल जाएगा, जहां नए साल से रोडवेज बसें मिलने लगेंगी। बे़ड़ी पुलिया-सीतापुर मार्ग के अंतर्राज्यीय बस अड्डा पुलिया-सीतापुर मार्ग पर बन कर तैयार हो गया है।
मुख्यमंत्री ने जिला आगमन पर चित्रकूट को अंतर्राज्यीय बस अड्डे की सौगात थी। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आए थे तब उन्होंने अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निर्माण का वादा किया था।
31 अक्तूबर को परिवहन विभाग ने दस काश्तकारों से 14 बीघे और चार बिस्वा जमीन 3.75 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इस रजिस्ट्री में 63 लाख का रजिस्ट्री शुल्क और 35 लाख के स्टांप लगे हैं। बेड़ीपुलिया से चित्रकूट जाने वाले रास्ते में बायीं ओर यह जमीन खरीदी गई है।
इस जमीन की लंबाई 70 गुणा130 फीट है तो इसकी चौड़ाई लगभग 115 मीटर है। यहां पर बेरीकेडिंग लग चुकी है। काम जोरों पर है।
कर्वी के डीसी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बन जाने से यहां से राजापुर, मानिकपुर, पहाड़ी, मडै़यन, मप्र के सतना, छतरपुर, खजुराहो, सागर, पन्ना, मैहर, जबलपुर आदि कई अन्य जिलों के लोगों को बस सेवा मिलने लगेगी। अभी यहां से सिर्फ बांदा, कानपुर और इलाहाबाद के लिए बसें मिलती हैं।