फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पीटा, तीन लोग लहूलुहान

विज्ञापन
मामले की जानकारी देते मारपीट में घायल गोरेलाल व देशराज। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। जमीन के विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इन्होंने तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के चंदई गांव में शुक्रवार देर शाम गोरेलाल पाल पुत्र देशराज का रामशिरोमन पुत्र बैजनाथ से भूमि विवाद के चलते झगड़ा हो गया। आरोप है कि रामशिरोमन, राजकुमार, रामनारायण, राजा, बबलू, अशोक आदि ने देशराज, गोरेलाल, देवशाह के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे यह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। इनका सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें