फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भूमि विवाद को मौके पर जाकर कराएं निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। मंडलायुक्त आरपी सिंह व डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा की मौजूदगी में तहसील सभागार कर्वी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
शनिवार को आयुक्त ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सदर एसडीएम से कहा कि भूमि विवाद सन्दर्भों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समयसीमा पर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति को भी अवगत कराएं।इस मौके पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सदर एसडीएम राजबहादुर, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, नायब तहसीलदार कर्वी रामानंद मिश्रा, मंगल सिंह, बीडीओ कर्वी आस्था पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें