फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह: गांव-गांव जा रहा प्रियंका गांधी का पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। पंचायत चुनाव में जीते प्रधानों से प्रियंका गांधी पत्र संवाद कर रहीं है। भाजपा का असली चेहरा दिखाकर लोगों की मदद करने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश स्तर से दवाओं की पहली खेप सभी जिलों के लिए रवाना भी कर दी गई है। गांवों को सैनिटाइज भी किया जाना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पंचायत चुनावों में जीते हुए प्रतिनिधियों से पत्र के जरिये संवाद कर रहीं हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को मऊ ब्लाक के डोडिया माफी गांव के प्रधान के घर जाकर प्रधान श्वेता श्रीवास्तव व बरगढ़ ग्राम प्रधान शैलेश शुक्ला को पत्र दिया गया है। इसीक्त्रस्म में रामनगर ब्लॉक के पांच न्याय पंचायतों में मेडिकल किट, प्रधान तथा बीडीसी के लिए पत्र सौंपे। उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने बताया कि महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी पाती में लिखा है कि यह स्पष्ट हो चुका है कि सरकार की अधिकतम चिंता लोगों की जिंदगी बचाने में नहीं है। बल्कि एक नेता की छवि बचाने में हैं। दुर्भाग्य की बात है कि सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता देश होने के बावजूद देश में वैक्सीन की कमी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इंसानियत का यह तकाजा है कि राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर हम सबकी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें