फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमा देकर भाग निकला गैंग

Sun, 27 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सेहरिन के जंगल में कांबिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक केके चौधरी व अन्य पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डकैत बबुली कोल और गौरी यादव गैंग के  जंगल में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस बल ने घेराबंदी की, लेकिन गैंग पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उधर डाकू राजा यादव गैंग की तलाश में भरतकूप क्षेत्र में सघन कांबिंग हुई। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही गैंग के कुछ सदस्य गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन



होली से लगातार पाठा क्षेत्र में डाकुओं की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने मानिकपुर, सरैंया, मारकुंडी, पहाड़ी, बहिलपुरवा और रैपुरा थानाध्यक्ष के साथ चार टीमें बनाकर माडो बांध और भुनगा पहाड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को यहां डकैत बबुली कोल गैंग के मौजूद होने की सूचना थी, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी।


इसी बीच अन्नपूर्णा पहाड़ की ओर डाकू गौरी यादव गैंग की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीमों ने पहाड़ के अलावा अन्य टीमों ने सेहरिन, लौघटा, छेछरिहा और पचपेड़ा पहाड़ पर घेराबंदी शुरू की, लेकिन संगठित गिरोह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। रातभर पुलिस टीमें जंगल में डटी रहीं, लेकिन डाकुओं को कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



उधर, डाकू राजा यादव गैंग के भी कोल्हुआ जंगल में मौजूद होने की सूचना पर रविवार तड़के पुलिस टीमों ने घेराबंदी का प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को जल्द ही डाकू  गैंग के कुछ सदस्यों को पकड़ने में सफल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें