फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसानों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 07 Mar 2023 10:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। किसानों को पौधे देकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि छह लोग इस कार्य में सक्रिय हैं जो किसानों को पौधे व बीज देकर ठगी का काम करते हैं। किसानों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कोतवाली कर्वी के सभाकक्ष मेें बताया कि पुरवा तरौंहा निवासी रामनरेश त्रिवेदी ने सूचना दी थी कि मसापुर शिवगढ़ जनपद रायबरेली निवासी अनिल पाठक, प्रवीण पाठक, विपिन पाठक, अमित पांडेय, पवन तिवारी, संतोष कुमार मिलकर पौधे लगाने व बीज देने के नाम पर मनमानी तरीके से रुपये ऐठतें हैं। बताया कि छह लाख रुपये प्रति बीघे की मांग करते थे। इस पर कोतवाली में मामला दर्ज कर अपराध शाखा प्रभारी प्रभुनाथ यादव व सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह की संयुक्त टीम ने मामले की जांच की। मंगलवार को शिवरामपुर तिराहे से अनिल कुमार पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से एक लाख 77 हजार 500 रुपए व अपाचे बाइक बरामद हुई है।
एएसपी ने बताया कि बाइक का नंबर एक ट्रैक्टर का था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पपीते का पेड़ लगाने के नाम पर किसानों को अत्यधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करते थे। रामनरेश से 82 हजार 500, सपहा निवासी सोमदत्त से 35 हजार, मान सिंह से 60 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी है। अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इस मौके पर सीओ सिटी हर्ष पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें