फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के चैंपियन पुरस्कृत

Fri, 28 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
पुरस्कार देते बीएसए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को किया गया।  पालेश्वर नाथ इंटर कालेज में हुई बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बीएसए ने किया। रैली में आल ओवर चैंपियन खिलाड़ियोें में प्राथमिक स्तर पर अरविंद कुमार, गौहानी, बालिका वर्ग में आशा देवी संकुल नांदी, जूनियर स्तर पर दिनेश पाल, संकुल गौहानी, अंजली देवी छेछरिहा खुर्द रहे। बालक वर्ग में डिस्कस थ्रो में राजेश प्रथम, महेेंद द्वितीय, बालिका जूनियर 200 व 400 मीटर में अंजली छछरिहा खुर्द प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में 200 मीटर में दिनेश प्रथम रहा। खो प्रतियोगिता में नांदी, बालक वर्ग में पहाड़ी विजेता रहा। इस मौके पर सह संयोजक, खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार पटेरिया, बाबूलाल, यादव, अशोक कुमार, त्रिपाठी, बद्री प्रसाद याज्ञिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने चैंपियनों को पुरस्कार दिए। खिलाड़ियों ने बताया कि रैली में खाना व पानी की भी सही व्यवस्था नहीं थी। विरोध किया तो कई शिक्षकों ने डांटकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें