फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कंपनी के मैनेजर व पत्नी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे के तुलसी स्मारक रोड निवासी किराना व्यापारी ने कानपुर के कलक्टरगंज स्थित मामा ट्रेडिंग कंपनी के मैनेजर कालू जैन व उनकी पत्नी नेहा जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि मसाला की एजेंसी देने के नाम पर 24 लाख रुपये से अधिक जमा कराए, लेकिन माल नहीं भेजा।
विज्ञापन

राजापुर के व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि वह पंजीकृत जीएसटी के साथ किराने का व्यापार करते हैं। वर्ष 2018 से पान मसाला (गुटखा) बेचने का काम ममता ट्रेडिंग कंपनी कलक्टरगंज कानपुर से शुरू किया। कई माह तक वहां से माल आता था उसके बिल के अनुसार भुगतान भेजते रहे।
25 मार्च 2022 को ममता ट्रेडिंग के खाते में 10 लाख रुपये जमा किया तो कालू जैन की पत्नी नेहा जैन जो कंपनी की प्रोपाइटर हैं। उन्होंने बिल काटकर माल भेज दिया, लेकिन बिलों में हस्ताक्षर करना बंद कर दिया। उसका 24 लाख 19 हजार 701 रुपये कंपनी में जमा है, लेकिन कंपनी ने माल देना बंद कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में राजापुर थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कालू जैन व नेहा जैन के खिलाफ धोखाधड़ी देने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरु की गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें