चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में मामी ने भांजी का नहाते समय वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। भांजी को पता चला तो वह थाने पहुंची और मामी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। युवती का कहना है कि जब वह बाथरूम में स्नान कर रही थी।
इस दौरान मामी ने छिपकर उसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट में डाल दिया। आसपास रहने वाले सभी लोगों को दिखाया। जब उसे पता चला तो वह परेशान हो गई। पहाड़ी थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।