फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छेड़खानी के दोषी को चार साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नाबालिग के साथ छेड़खानी के दोषी राजकुमार को कोर्ट ने चार वर्ष का कारावास सुनाया है। तीन हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने दिसंबर 2017 में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी पुत्री खेत की ओर जा रही थी। इसी राजकुमार ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी की। दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मारपीट, पॉक्सो, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद पॉक्सो/अपर सत्र न्यायाधीश रेनू मिश्रा ने राजकुमार को चार साल की सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें