चित्रकूट। कोतवाली पुलिस ने चार चोरों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चार बाइकें बरामद की हैं। इसमें एक चोर बांदा और तीन चित्रकूट जिले के निवासी हैं।
बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय चार बाइक चोरों को चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि शहर कोतवाल अजीत पांडेय व दरोगा अनिल कुमार गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान धारा मार्ग से चोरी की बाइक लेकर चार चोर आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर चोरों को पकड़ लिया गया है।
पकड़े गए चोरों में रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी के मजरा ममसी के पुरवा का रोहित कुमार, अरवारा का प्रियांश यादव, बांदा के कालिंजर के लालापुर पुरैनिया का सुधीर पटेल और बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐचवारा के मजरा गजहा निवासी नर्बदा प्रसाद शामिल हैं। पूछताछ में बताया कि कर्वी में किराए के मकान में रहते थे। गिरोहबंद होकर बाइक चुराकर बेचते हैं। एसपी ने बताया कि इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अपराध पाए जाने पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।