बरगढ़ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के अरवारी गांव में महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। थाने में पति के खिलाफ तहरीर भी दी है।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के अरवारी गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसकी भाभी मोनू मिश्रा ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई है। उधर, मृतका के पिता गाहुर निवासी बद्री प्रसाद शुक्ला ने बताया कि पुत्री मोनू मिश्रा की शादी 21 मई 2013 को अरवारी गांव के आशीष कुमार मिश्रा के साथ की थी।
बताया कि शराब के नशे में धुत होकर पति प्रताड़ित करता था। आखिरकार जहरीला पदार्थ देकर मार डाला। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि कई बार पति ने बेटी के साथ मारपीट की है। इसके लिए थाने में तहरीर भी दी थी। मृतका के एक पुत्र, एक पुत्री है।महिला के देवर संदीप ने जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।