चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोही में गैस चूल्हे में खाना बनाते आग लग गई। इससे महिला सहित चार लोग जल गए। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खोही निवासी पप्पू ने बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा देवी सुबह 10 बजे खाना बनाने के लिए जैसी ही माचिस जलाई तो गैस सिलिंडर से रिसाव की वजह से आग लग गई। इससे पुष्पा जलने लगी और वहीं मौजूद किशोरी और बच्ची भी जल गई, पत्नी पुष्पा की चीख-पुकार सुनकर दौड़ कर बचाने के लिए पहुंचा और किशोरी व बच्ची को कमरे से बाहर निकाला।
सिलिंडर पर गीला कपड़ा डाला, तब आग बुझ सकी। बचाने में पप्पू भी कुछ जल गया। पुष्पा गंभीर रूप से झुलस गई थी। सभी को लेकर निजी अस्पताल में दिखाया तो वहां से पुष्पा को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।(संवाद)