फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क हादसों में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/सरधुआ। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के हटवा निवासी रामबाबू (23) व रमेश कुमार (25) बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। सीआईसी के पास ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनोंं सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार रामबाबू ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामबाबू को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
उधर, सरधुआ थाना क्षेत्र के अर्की निवासी घनश्याम (30) बाइक से कर्वी आ रहा था। चुनहा पुरवा के पास सामने से आ रहे नई दुनिया निवासी बाइक सवार रोहित (22) से टक्कर हो गई। दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें