चित्रकूट। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाइक चोर गैंग के चार सदस्यों को शहर के भैरोंपागा रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच बाइकें व तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। कोतवाल जय शंकर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर के भैरो पागा मोहल्ले के रेलवे पुल के पास से बाइक चोर गैंग के सरगना सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफतार आरोपियों में गैंग का सरगना रवि पांडेय उर्फ आकाश पुत्र रघुनंदन निवासी जदुवा थाना सेमरिया जिला रींवा मप्र , शुभम तिवारी पुत्र राजू तिवारी निवासी बक्टा थाना पहाड़ी, निर्मल रैकवार निवासी चिल्लीमल थाना राजापुर व विजय बहादुर पटेल निवासी छिपनी को गिरफतार किया है। कोतवाल ने बताया कि गैंग का सरगना रवि पांडेय है। संवाद