फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रक में लगी आग से चार लाख की मूंगफली धू-धू कर जली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में अचानक ट्रक में आग लगने से करीब चार लाख की मूंगफ ली जलकर खाक हो गई। सड़क किनारे खड़े सिपाहियों ने जब रास्ते से जलते हुए ट्रक को गुजरते देखा तो वाहन से पीछा किया। कुछ दूर पर रोक कर फ ायर ब्रिगेड़ को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने के सही कारण की जानकारी कोई नहीं बता पा रहा है। किसी ने बताया कि रास्ते में बिजली की तार ट्रक में लदे बोरों में छू जाने से हादसा हुआ जबकि कुछ का मानना है कि यह साजिशन आग लगाई गई है।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भांगा नाला के पास सोमवार की देर रात महोबा जनपद से पश्चिम बंगाल जा रहे मूंगफली लदे 14 पहिया ट्रक में अचानक आ लग गई। चालक व परिचालक को आग की भनक नहीं लगी। भांगा नाला के समीप गश्त पर खड़े सिपाहियों ने ट्रक में लदी बोरियों में आग की लपटे देखा तो वाहन से पीछा कर ट्रक चालक को रोका और आग लगने की जानकारी दी।
आनन-फ ानन चालक व परिचालक ट्रक से बाहर निकले। दमकल गाड़ी को सूचना दी गई। लगभग आधा घंटे बाद पहुंचे फ ायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बलिया निवासी ट्रक चालक राजू गुप्ता ने बताया कि महोबा जनपद के महादेव ट्रेडर्स से सात लाख 64 हजार की मूंगफ ली लाद कर पश्विम बंगाल के मेदनीपुर जिले के एग्रा में सक्रिय ट्रेडर्स जा रहा था। उन्हें खुद आश्चर्य हुआ कि कब आग लग गई। बताया कि आग से लगभग चार लाख रुपये की मूंगफली जल कर नष्ट हुई है। महादेव ट्रेडर्स के मालिक दीपक साहू ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली। शिवरामपुर चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की सही जानकारी नहीं मिली है। इसमें कुछ साजिश भी हो सकती है। ट्रक मालिक से लेकर क्रेता विक्रेता से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें