सरधुवा गांव में शुक्रवार शाम आग लगने से चार गृहस्थियां राख हो गईं। मौके पर नायब तहसीलदार हर्षवर्धन सिंह पहुंचे और सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
सरधुवा के मजरे धौरहरा में शुक्रवार शाम अज्ञात कारण से आग लगने से शिवरोमन और उसके पुत्रों शिवपूजन, ननकू और मनोज की गृहस्थी राख हो गई। इन लोगों ने बताया कि लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। उधर, कर्वी में बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह पांडे कालोनी निवासी प्रेमचंद्र गुुप्ता की गुमटी में आग लग गई। व्यापारी नेता शानू गुप्ता और नगरपालिका के जेई संतोष सिंह राठौर ने पीड़ित को एक-एक हजार की आर्थिक सहायता दी।
वहीं मऊ प्रतिनिधि के मुताबिक, सखौंहा गांव में गोरेलाल, रामस्वरूप और शकूर अली के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। मौके पर एसआई राजेश मिश्रा ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
उधर उप जिलाधिकारी अभयराज भदेहदू में अग्निपीड़ित अलीम बख्श के घर पहुंचे और उसे एक हजार रुपये नकद, गेहूं-चावल और कपड़े दिए। मौके पर जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह भी मौजूद रहे। अलीम के घर में गत दस मई को लगी आग से सब कुछ जलकर राख हो गया था।