फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व हत्या के प्रयास के चार आरोपी गए जेल, पांचवें की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार निवासी ज्योतिषाचार्य नारायण दत्त त्रिपाठी, उनके पुत्र अनुज व शिष्य जितेंद्र पर घर में घुसकर चाकुओं से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनकी निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर घटना में प्रयोग कुछ पत्थर और चाकू बरामद किए गए हैं। पांचवा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी गुम्मा, पारस, हर्षित व अर्जुन को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर चारों को जेल भेजा गया है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार को सबेरे घटना स्थल से कुछ दूरी पर कुछ खून लगे पत्थर और चाकू बरामद किए गए हैं। पांचवें आरोपी रिंकू की तलाश में पुलिस टीम ने चार स्थानों पर छापेमारी की। कुछ लोकेशन मिलने के बाद जैसे ही पुलिस टीम खटकाना और अहिरनपुरवा पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकला। इस मामले में कोतवाली में दस धाराओं में पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
लखनऊ लौटे ज्योतिषाचार्य
चित्रकूट। 25 अगस्त को ज्योतिषाचार्य के घर में घुसकर जानलेवा हमले के बाद तीनों का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चला। सोमवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर ज्योतिषाचार्य चित्रकूट लौटे थे। उनके पुत्र की आपरेशन के बाद हालत में सुधार है। मंगलवार को पुत्र की देखरेख के लिए वह फिर लखनऊ रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अब खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें