फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः भैंस की कटी पूंछ तो ग्रामीणों को फंसाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र के रैपुरवा गांव में भैंस की पूंछ कटने पर युवक ने डुगडुगी पिटवाकर पूरे गांव में एलान किया कि वह गांव भर को एससी/एसटी एक्ट में फंसवा देगा। इसे लेकर ग्रामीणों ने थाना के सामने विरोध-प्रदर्शन कर आरोपी को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सरधुआ थाने में रैपुरवा गांव के ग्रामीणों हरीनारायण त्रिपाठी, रामदीन, रामनरेश, शिवम तिवारी, रामनरेश, राहुल सिंह, पिंटू गुप्ता, गोलू आदि ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का बोधी लाल अपने साथ एक डुगडुगी वाले के साथ आया और डुगडुगी पिटवाकर पूरे गांव में एलान किया है कि उसकी भैंस की पूंछ काटी गई है। वह पूरे गांव के लोगों को एससी/एसटी एक्ट में फंसवा देगा। बता दें कि सोमवार को उसकी भैंस की पूंछ अज्ञात कारण के चलते कट गई है। इसे लेकर आरोपी ग्रामीणों पर खफा है कि जानबूझकर ऐसा किया गया है। सरधुआ थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बोधीलाल के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें