फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पूर्व सांसद ने लिखा पत्र भ्रष्टाचार की जांच की मांग

Thu, 23 Oct 2025 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कोषागार घोटाले मामले में कहा कि भाजपा सरकार के भेजे धन का दुरुप्रयोग हो रहा है। नामजद आरोपियों में एक की मौत के बाद मामले का रहस्य गहरा गया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच जरुरी है।
कोषागार घोटाले मामले में बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व सांसद ने यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि चित्रकूट में हुए घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। सभी दोषियों पर कार्रवाई हो। इसके अलावा जिले में चल रहे अन्य विकास कामों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। इनकी भी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गांव छोड़ने की चर्चा
इसी मामले में रामनगर के अतरसुई गांव से एक परिवार के गांव छोड़कर जाने को लेकर चर्चा है। स्थानीय पवन कुमार व राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि इस परिवार को एक सदस्य कोषागार घोटाले से कुछ संबंधित है। जो जांच से बचने के लिए चला गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें