Forgetting his pain, he applied the milk-mouthed girl to the chest
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बाइक से गिरकर घायल मां ने बच्ची को रोता देख सीने से लगा लिया। स्तनपान करा उसे शांत कराया। मां का प्रेम देश एंबुलेंस कर्मी भी भावुक हो गए।
रविवार को बहिलपुरवा थाना अंतर्गत सेमरदहा के टेकारी गांव निवासी माया देवी अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर देवर सुखनंदन के साथ भाई को राखी बांधने के लिए बाइक से भदावल गांव जा रही थी। बगलई मार्ग पर गड्ढे में बाइक का अगला पहिया चले जाने से बाइक से उछलकर मां व बच्ची गिर गए। मां घायल हो गई। सड़क पर पड़ी बच्ची के रोने की आवाज मां ने उसे सीने से लिपटाकर स्तनपान कराया। 108 एंबुलेंस के ईएमटी प्रभाशंकर ने बताया कि पूरे रास्ते रोती बच्ची को घायल मां ने अपने सीने से चिपका कर रखा। मां का प्यार भावुक कर देने वाला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।