फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व में वन दरोगा को मिली पदोन्नति

Tue, 06 Jan 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 05सीकेटीपी 03 मानिकपुर में वन दरोगा से पदोन्नति डिप्टी रेंजर को स्टार लगाते क्षेत्रीय वनाध - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर टाइगर रिजर्व में सेवारत वन दरोगा देवेंद्र कुमार मिश्र को डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नति मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। वन दरोगा देवेंद्र कुमार मिश्र ने अपने सेवाकाल की शुरुआत वर्ष 1987 में वन जीव रक्षक के पद से की थी। विभाग ने उनकी सेवाओं को देखते हुए वर्ष 2014 में उन्हें वन दरोगा के पद पर पदोन्नति दी है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मिर्जापुर, ललितपुर, सोनभद्र, रामनगर वाराणसी व चित्रकूट के मारकुंडी-मानिकपुर के विभिन्न वन क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अब वन दरोगा देवेंद्र कुमार मिश्रा को डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नत किया गया है। सोमवार को रानीपुर टाइगर रिजर्व मानिकपुर प्रथम के क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने देवेंद्र कुमार मिश्र को वर्दी में स्टार लगाकर सम्मानित किया। प्रमोशन मिलने पर महिपाल यादव, मिथलेश कुमार, उदय कुमार सहित अन्य विभागीय सहयोगियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें