फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 46 डिग्री तापमान में पैदल चलने को हुए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मतगणना के दिन राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। 46 डिग्री तापमान में कोई निजी वाहन से घूमकर और कोई ने पैदल ही गया। कई बार पुलिसकर्मियों से श्रद्धालुओं की नोकझोंक भी हुई। तर्क दिया कि घोषणा हुई है कि 100 मीटर ही पैदल चलना पड़ेगा, लेकिन रास्ता बेड़ी पुलिया से ही रोक दिया गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को रामघाट तक जाने के लिए चार किमी पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को रामायण मेला परिसर सीतापुर में मतगणना हो रही थी। इसको लेकर बेड़ी पुलिया से लेकर यूपीटी तक मार्ग को बंद कर दिया गया था। इसकेचलते भीषण गर्मी में राहगीरों व श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। रामघाट निवासी संतोष गौतम, चितरागोकुलपुर निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि चार किमी दूर घूमकर वाहन से जाने को मजबूर हुए।
-इनसेट
ई-रिक्शा चालकों की रही चांदी
खोही। मंगलवार की सुबह से मतगणना होने के चलते बेड़ी पुलिया से यूपीटी तिराहा तक मार्ग बंद कर दिया था। इसके चलते राहगीरों और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चलते बुजुर्ग, राहगीर, श्रद्धालु व अन्य लोगों ने ई-रिक्शा का सहारा लिया। शहर में लगभग 300 से ज्यादा ई-रिक्शा हैं। इसके चलते दिन भर ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया लेकर राहगीरों व श्रद्धालुओं को गंतव्य मार्ग पर छोड़ा।
विज्ञापन

इनसेट...
छांव में बैठकर की ड्यूटी
खोही। तेज धूप व गर्मी का असर डयूटी कर रहे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर भी दिखा। ज्यादातर स्थान पर छांव में बैठकर ही अधिकारी व पुलिसकर्मी ड्यूटी करते नजर आए। किसी वाहन के आने पर जरूर सड़क पर आकर उन्हें रोककर लौटाते थे, फिर छांव में जाकर बैठ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें