फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खोही बाजार में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 70 लीटर दूध का लिया नमूना

Sat, 23 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 22 सीकैटीपी 18 दूध का नमूना सील करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोही बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से बाजार में दूध विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक दूध विक्रेता राज बहादुर के लगभग 70 लीटर दूध का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। फूड इंस्पेक्टर रत्नाकर सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन




टीम ने मौके पर ही दूध की गुणवत्ता की प्रारंभिक जांच की। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सैंपल एकत्र किए गए। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने लोगों से शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री का उपयोग करने की अपील की है। विभाग ने यह भी कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें