फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों को अपनाएं

Mon, 03 Nov 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-5- परिचय- यातायात माह की शुरुआत कार्यक्रम में बोलते डीएम पुलकित गर्ग।
विज्ञापन
चित्रकूट। यातायात नियमों के प्रति जागरूक के लिए सोमवार को जिले में यातायात माह का आगाज हो गया। जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाई और शहर में यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए नियमों का पालन करें। बाइक स्कूटी में हेलमेट और चौपहिया में बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

शहर के अस्थाई बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि सड़क पर सुरक्षा खुद पर निर्भर है। वाहन चलाते समय ध्यान रखना जरूरी है। यात्रा के दौरान गाड़ी की रफ्तार नियंत्रित रखें। अभिभावकों से कहा कि जब तक पूर्ण लाइसेंस न बन जाए, तब तक बच्चों को गाड़ी न दें तथा वाहन चलाते समय व पैदल चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूट जिले में एक साल में सड़क हादसों में 158 लोगाें की मौत हो चुकी है। तीन सौ से अधिक घायल हो चुके हैं। इस आंकडे पर नियंत्रण रखने के लिए सभी जागरूक हों। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। नियमों का पालन करेंगे तो उनकी मदद की जाती है। इस माह का उद्देश्य भी यही है।
इसके बाद डीएम व एसपी ने चित्रकूट इंटर कॉलेज, जेएम पब्लिक स्कूल, गोपालदास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के बच्चों को सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यातायात का ब्राॅड एंबेस्डर बनाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्कूली बच्चों व एनसीसी के बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद आर के पटेल, भैरों प्रसाद मिश्र, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, समाजसेवी केशव शिवहरे, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, अपराध निरीक्षक सविता श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह, भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

28 सीकेटीपी-5- परिचय- यातायात माह की शुरुआत कार्यक्रम में बोलते डीएम पुलकित गर्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें