फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: यातायात के नियमों का करें, पालन दुर्घटना से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया है। इसके तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर पांच अक्टूबर से यह अभियान शुरू किया है।
11 अक्तूबर तक अभियान के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

वाहन चालकों को यातायात नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के साथ ही वाहन चलाना चाहिए। अभियान के तहत वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए जिले में कई केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें